Kajol ने शेयर की खूबसूरत फैमिली फोटोज, बच्चों न्यासा और युग के साथ खूब मस्ती करते दिखी एक्ट्रेस
नवम्बर 2, 2024 | by pillar
Kajol को इन तस्वीरों में अपने बच्चों बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ खूब मस्त करते देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान अजय देवगन सहित कंई अन्य लोग भी उनके साथ नजर आ रहे है।
कल 1 नवंबर को पुरे देश में दीपावली का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया। दीपों के इस त्यौहार को हर कोई अपनी फैमिली, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सेलिब्रेट करता है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी ये त्यौहार अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। कंई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की है। वहीं अब काजोल (Kajol) ने कुछ खूबसूरत सी तस्वीरें साझा की है।
Kajol ने फैमिली संग यूं मनाई दीवाली
दरअसल हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को अपने एक्टर पति अजय देवगन, बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इसके अलावा भी उनके कंई फैमिली मेंबर्स इन तस्वीरों में नजर आ रहे है।
इस चीज के बिना अधूरी है देवगन परिवार की दीवाली
लुक की बात करें तो काजोल इस दौरान ग्रीन कलर का साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं उनकी बेटी न्यासा ने येलो कलर का लहंगा पहना हुआ। अजय और युग को भी इस दौरान पीले कलर का कुर्ता-पायजामा पहने देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “दीवाली हमारी नोकझोंक के बिना अधूरी है।”
प्रोफेशनल लाइफ
बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो काजोल पिछली बार ‘दो पत्ती’ में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और शाहिर शेख को देखा गया था। वहीं अब Kajol महारागिनी और सरजमीन सहित कंई फिल्मों में नजर आएंगी।
RELATED POSTS
View all