Site icon www.4Pillar.news

35वें जन्मदिन पर वैष्णो देवी के दर्शन करने करने पहुंची कंगना रनौत, बहन रंगोली चंदेल भी साथ आई नजर, देखिए तस्वीरें 

कंगना रनौत अपने जन्मदिन के मोके पर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। अपने 35वें जन्मदिन की शुरुवात अभिनेत्री ने माँ शेरावाली के आशीर्वाद के साथ की। 

कंगना रनौत अपने जन्मदिन के मोके पर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। अपने 35वें जन्मदिन की शुरुवात अभिनेत्री ने माँ शेरावाली का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज 23 मार्च को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। कंगना के बर्थडे पर उनके फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें बधाइयां दे रहे है। अपने जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री वैष्णो देवी मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने माँ का आर्शीवाद के साथ अपने जन्मदिन की शुरुवात की। इस दौरान कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी उनके साथ नजर आई।

कंगना ने शेयर की तस्वीरें

कंगना ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। तस्वीरों में अभिनेत्री नीले रंग के कुर्ते, लाल सलवार और पिले कलर का दुपट्टा पहने एकदम ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही है। कंगना ने वैष्णो देवी के दर्शन वाली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘आज मेरे जन्मदिन के मौके पर भगवती श्री वैष्णोदेवी के दर्शन किए। उनके और अपने माता-पिता के आशीर्वाद से इस साल की शुरुवात कर रही हूँ। प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी को शुक्रिया।’

वैष्णो देवी के दर्शन के बाद कंगना ने भैरो बाबा के भी दर्शन किए। तस्वीरों में कंगना को सिर झुकाकर भैरो बाबा का आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। कंगना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। फैंस इन तस्वीरों को लाइक करने के साथ-साथ उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे है।

बात करने कंगना की प्रोफेशनल लाइफ कि तो फ़िलहाल वे रियलिटी शो ‘लॉक अप्प में बतौर होस्ट नजर आ रही है। इसके अलावा उनकी कंई फ़िल्में जैसे धाकड़, तेजस, तनु वेड्स मनु, सीता आदि कंई फ़िल्में पाइपलाइन में है।

Exit mobile version