Site icon 4PILLAR.NEWS

गौतम संग शादी के बंधन में बंधी कनिका कपूर

Kanika Kapoor Wedding:गौतम संग शादी के बंधन में बंधी कनिका कपूर

Kanika Kapoor Wedding: मशहूर सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी है। कनिका ने एनआरआई बिजनेसमैन गौतम संग शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Kanika Kapoor Wedding

‘बेबी डॉल’ गाने से घर-घर में फेमस हुई सिंगर कनिका कपूर, बिजनेसमैन गौतम संग शादी के बंधन में बंध चुकी है। सिंगर ने लंदन के एक होटल में अपनी शादी का फंक्शन रखा था। जिसमें उनके फैमिली मेंबर्स और कुछ नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखी सिंगर

कनिका ने अपनी शादी के लिए पिंक और सिल्वर कलर का लहंगा चुना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने रेड स्टोन वाले हार, पिंक चूड़ियां और मांगटीका के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया था। बात करें गौतम की तो उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी और कनिका के लुक से मैचिंग एक हार पहना हुआ था।

दोस्तों ने शेयर की तस्वीरें

कनिका के कुछ दोस्त जो उनकी शादी में शामिल हुए उन्होंने सिंगर की शादी की तस्वीरें शेयर की है। वरमाला के दौरान के वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका फूलों से सजी चुनरी से स्टेज तक आती है। जब कनिका अपने होने वाले दूल्हे गौतम के गले में माला डालती है तो वे बचते हुए नजर आते है। यहां देखिए ये मस्ती भरा वीडियो-

Meet Bros के सिंगर मनमीत सिंह भी कनिका की शादी में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें नए जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी है।

कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और फैंस उन्हें शादी के लिए शुभकानाएं दे रहे है।

यह भी पढ़े: बॉयफ्रेंड गौतम संग शादी के बंधन में बंधने जा रही सिंगर Kanika Kapoor, सामने आया हल्दी सेरेमनी का ये वीडियो 

Exit mobile version