Karan-Tejasswi Holi: सामने आई तस्वीरों में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश कभी एक दूसरे को रंग लगाते तो कभी साथ में डांस करते नजर आ रहे है।
आज 14 मार्च को पुरे देश में रंगो का त्यौहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों तरफ इस पर्व की खूब रौनक देखी जा सकती है। हर कोई अपने चाहने वालों के साथ होली सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Karan-Tejasswi Holi) ने भी अपने दोस्तों जमकर होली खेली। हाल ही में उनके सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दोनों साथ में खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे है।
Karan-Tejasswi Holi, करण-तेजस्वी ने धूमधाम से मनाई होली
दरअसल कुछ समय पहले ही करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में करण तेजा के गाल पर किस करते नजर आ रहे है। दूसरी स्लाइड में अभिनेत्री को खूब डांस करते देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में दोनों खूब रंगो में रंगे नजर आ रह है।
वहीं अन्य तस्वीरों में करण और तेजस्वी को कभी साथ में डांस करते तो साथ में पोज देते देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य वीडियो में अंकिता के पति विक्की जैन दिल खोलकर डांस करते नजर आ रह है।इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि करण-तेजस्वी ने होली पर अपने दोस्तों एक साथ जमकर सेलिब्रेट किया। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘होली है।’
सेलेब्स और फैंस लुटा रहे प्यार
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक होली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। अभिनेता अली गोनी ने इस पोस्ट पर एक रेड हार्ट इमोजी और नजर न लगने वाली इमोजी ड्राप करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे ये सारी तस्वीरें और क्लिप्स बेहद पसंद आई।’ एक ने लिखा, ‘हैप्पी होली तेजरन।’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों को भी होली की शुभकामनाएं, नजर न लगे।’
Wow news for all us
Hello! I hope you’re having a great day. Good luck 🙂