सैफ अली खान और अपने दोनों बच्चों के साथ घूमने निकली Kareena Kapoor, नन्हे जेह की क्यूटनेस ने जीत लिया सबका दिल 

Kareena Kapoor: सैफ अली खान और करीना कपूर को हाल ही में अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान नन्हे से जेह ने अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी  सुर्खियों में बने रहते है। दरअसल सैफ और करीना अपने काम में कितना ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन वे अपनी फैमिली के लिए समय निकालना कभी नहीं भूलते। सैफ और करीना को अक्सर अपने बच्चों तैमूर और जहांगीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। वहीं अब एक बार फिर कपल अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए।

बच्चों के साथ स्पॉट सैफ अली खान-Kareena Kapoor

दरअसल हाल ही में पापराजी वायरल भयनी ने एक वीडियो शेयर किया है।  इस वीडियो में सैफ और करीना को अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान करीना और उनके दोनों बच्चें वाइट कलर के ऑउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। वहीं सैफ इस दौरान जींस और ब्लैक शर्ट पहने दिखे।

वीडियो में पूरी फैमिली को साथ में पोज देते देखा जा सकता है लेकिन करीना के छोटे बेटे जेह इस दौरान थोड़े हैरान दिखे। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन देखने लायक थे। नन्हे जेह की बस इसी बात ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

फैंस कर रहे कमेंट

इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे जेह बाबा कितना क्यूट है।’ एक ने लिखा, ‘जेह वाइट कपड़ों में कितना क्यूट लग रहा है।’

यह भी देखें: करीना कपूर ने माँ बबिता के बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, तैमूर और जेह ने अपनी नानी के लिए बनाया ये क्यूट कार्ड 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version