Satyaprem Ki Katha film box office collection in two days: कार्तिक आर्यन और कायरा अडवाणी की सत्यप्रेम की कथा फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
कार्तिक आर्यन और कायरा अडवाणी की सत्यप्रेम की कथा फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईद के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिपॉन्स मिल रहा है। सत्यप्रेम की कथा फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इतना ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स के रिव्यु भी ठीकठाक रहे। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कायरा अडवाणी की कैमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का फैमिली एंगल ड्रामा भी लोगों को पसंद आ रहा है।
ईद के त्यौहार को देखते हुए फिल्ममेकर्स ने सत्यप्रेम की कथा फिल्म को गुरुवार को रिलीज करने का फैसला लिया। फिल्म लगभग 2200 स्क्रीन पर रिलीज हुई। सत्यप्रेम की कथा फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। गुरुवार को ईद का त्यौहार होने के कारण कामकाजी छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला। शुक्रवार को छुट्टी न होने के कारण अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म की कमाई में गिरावट आएगी , लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
फिल्म क्रिटिका तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार , कार्तिक और कायरा की सत्यप्रेम की कथा फिल्म ने शुक्रवार को 9 करोड़ 25 लाख रुपए की कमाई की। वहीं, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपए की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की है। इस तरह फिल्म दो दिन की कुल कमाई 16.25 करोड़ रुपए हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 35 करोड़ का कलेक्शन करेगी।
रानी चटर्जी ने 72 Hoorain फिल्म मेकर्स पर निकाली भड़ास,कहा-मैं मुस्लिम हूं तो इसका मतलब ये नहीं….
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More