Site icon www.4Pillar.news

Kartik Aaryan New Movie: ‘आशिकी 3’ में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने वीडियो शेयर कर फ़िल्मी अंदाज में दी जानकारी 

कार्तिक आर्यन 'आशिकी 3' में लीड रोल में नजर आएँगे। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 

कार्तिक आर्यन ‘आशिकी 3’ में लीड रोल में नजर आएँगे। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक के पास कंई फ़िल्में है। पिछले दिनों वे कृति सेनन के साथ ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त थे। बीते दिन ही कार्तिक ने कियारा अडवाणी संग अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं अब उनकी नई फिल्म को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

‘आशिकी 3’ में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन

दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘आशिकी 3’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक पहली बार बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ काम करते नजर आएँगे। कार्तिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आशिकी 3 का मोशन लोगो देखा जा सकता है।

फ़िल्मी अंदाज में दी जानकारी

कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म की जानकारी एकदम फ़िल्मी अंदाज में दी है एक्टर ने लिखा, ‘अब तेरे बिना जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। #Aashiqui 3… यह बहुत ही दुखभरी होने वाली है। मेरी बसु दा के साथ पहली फिल्म।’

गौरतलब है कि ‘आशिकी’ बॉलीवुड की आइकोनिक रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। अनु अग्रवाल और राहुल रॉय स्टारर आशिकी पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। वहीं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘आशिकी 2’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी काफी हिट रही थी। वहीं अब ‘आशिकी 3’ का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएँगे। अब ये देखने वाली बात होगी कि कार्तिक के साथ इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी।

Exit mobile version