4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

‘आशिकी 3’ में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी 

Aashiqui 3:कार्तिक आर्यन ‘आशिकी 3’ में लीड रोल में नजर आएँगे। एक्टर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Aashiqui 3 में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक के पास कंई फ़िल्में है।

पिछले दिनों वे कृति सेनन के साथ ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त थे। बीते दिन ही कार्तिक ने कियारा अडवाणी संग अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं अब उनकी नई फिल्म को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

आशिकी 3 में नजर आएँगे कार्तिक आर्यन

दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘आशिकी 3’ की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म के जरिए कार्तिक पहली बार बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ काम करते नजर आएँगे। कार्तिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आशिकी 3 का मोशन लोगो देखा जा सकता है।

फ़िल्मी अंदाज में दी जानकारी

कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म की जानकारी एकदम फ़िल्मी अंदाज में दी है एक्टर ने लिखा, ‘अब तेरे बिना जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम। #Aashiqui 3… यह बहुत ही दुखभरी होने वाली है। मेरी बसु दा के साथ पहली फिल्म।’

गौरतलब है कि ‘आशिकी’ बॉलीवुड की आइकोनिक रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। अनु अग्रवाल और राहुल रॉय स्टारर आशिकी पहली बार साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी।

वहीं श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘आशिकी 2’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी काफी हिट रही थी। अब ‘आशिकी 3’ का भी ऐलान हो गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आएँगे। अब ये देखने वाली बात होगी कि कार्तिक के साथ इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *