Angry Sidharth: पैपराजी को देख भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा

पैपराजी को देख भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा अडवाणी ने यूं कराया शांत 

Angry Sidharth: सोशल मीडिया पर सिदार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी का एक लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में सिद्धार्थ थोड़े गुस्से में नजर आ रहे है वहीं कियारा को उन्हें शांत कराते हुए देखा जा सकता है।

Angry Sidharth: पैपराजी को देख भड़क उठे सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा अडवाणी की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में कियारा ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसके लिए वे सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दुबई गई हुई थी। दुबई में बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद अब दोनों वापिस मुंबई लौट आए है।

ट्विन करते दिखे दोनों

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों के एयरपोर्ट लुक की बात करे तो इस दौरान दोनों ट्विन करते नजर आए। वीडियो में सिद्धार्थ वाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक जैकेट, ब्लैक पैंट और वाइट शूज कैरी किए हुए है। वहीं कियारा भी ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और वाइट शूज पहने हुए है।

पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सिद्धार्थ और कियारा एयरपोर्ट पर पहुंचते है, पैपराजी के बीच मानों उन्हें कैमरे में कैद करने की होड़ सी लग जाती है। फोटोग्राफर्स की भगदड़ देख सिद्धार्थ काफी गुस्सा हो जाते है। एक्टर पहले उन्हें आराम से रास्ते से हटने के लिए कहते है, लेकिन इसके बाद वे जमकर फोटोग्राफर्स पर भड़कते नजर आते है।

वीडियो में सिद्धार्थ को कहते हुए सुना जा सकता है कि अरे आराम से…क्या कर रहे हो…क्या कर रहे हो यार…जंगलियों की तरह क्यों बिहेव कर रहे हो, पहली बार थोड़ी न देख रहे हो। इसके बाद कियारा धीरे से हाथ लगाकर उन्हें शांत करने की कोशिश करती है।

बता दे कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी की डेटिंग की खबरें लंबे समय से आ रही है। हालाँकि ये दोनों अपनी निजी लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते है, दोनों ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। फिल्म की स्क्रीनिंग से लेकर पार्टीज तक दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail

Comments are closed.

Scroll to Top