Site icon 4PILLAR

विक्की कौशल और सास वीना कौशल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कैटरीना कैफ, देखिए तस्वीरें 

कैटरीना कैफ हाल ही में अपने पति विक्की कौशल और सास वीना कौशल के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान की उनकी तस्वीरें  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

कैटरीना कैफ हाल ही में अपने पति विक्की कौशल और सास वीना कौशल के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के मशहूर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। कपल ने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विक्की की माँ वीना कौशल भी उनके साथ नजर आई। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कैटरीना और विक्की के फैन पेजेज पर उनकी ये तस्वीरें देखी जा सकती है।

पति और सास के साथ मंदिर पहुंची कैटरीना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ को अपनी फैमिली संग पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कपल काफी सिंपल अंदाज में नजर आ रहा है। विक्की जहां इस दौरान वाइट शर्ट और पैंट पहने दिखे। वहीं कैटरीना कैफ भी ग्रीन कलर का सूट पहने और सिर पर दुपट्टा ओढ़े काफी सादगी भरे अंदाज में नजर आई। कैटरीना और विक्की की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

कैटरीना-विक्की ने यहां मनाया नया साल

बता दे कि कैटरीना और विक्की ने काफी समय तक एक-दूजे को डेट करने के बाद साल 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। और अब न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भी कैटरीना-विक्की ने विदेशी डेस्टिनेशन की बजाय  राजस्थान को ही चुना। यह जगह कैटरीना कैफ की पसंदीदा जगहों में से एक है। न्यू ईयर पर यहां से तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा था, ‘सो मैजिकल …मुझे लगता है कि यह मेरी पसंदीदा जगहों में से एक है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की प्रोफेशनल लाइफ कि तो कैटरीना को पिछली बार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में देखा गया था। इसके बाद वे जल्द  ही सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। कैटरीना के पास श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ भी है। इस फिल्म में वे विजय सेतुपति के साथ दिखाई देंगी।

विक्की कौशल पिछली बार कियारा अडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म  ‘गोविंदा नाम मेरा’ में नजर आए थे। वहीं विक्की अब जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘सैम बहादुर’ में नजर आएँगे।

Exit mobile version