Site icon 4PILLAR

Katrina Kaif : नेचर के बीच सुकून के पल बिताते नजर आई कैटरीना कैफ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

Katrina Kaif : नेचर के बीच सुकून के पल बिताते नजर आई कैटरीना कैफ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Katrina Kaif : कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री नेचर के बीच सुकून के पल बिताते हुए नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पिछले कुछ महीनों से काम से दूर अपना ‘मी टाइम’ एन्जॉय कर रही है। वहीं इन दिनों अभिनेत्री विदेश में छुट्टियां मना रही है। हाल ही में कैटरीना ने ऑस्ट्रिया के एक मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को शहर की भागदौड़ से दूर नेचर के बीच सुकून के पल बिताते हुए देखा  जा सकता है।

Katrina Kaif वेकेशन फोटोज

सामने आई तस्वीरों में कैटरीना खूबसूरत वादियों और नेचर के बीच सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है। वहीं कंई अन्य तस्वीरों में वहां का खूबसूरत व्यू और स्वादिष्ट खाना देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट की खूब तारीफ की है।

कैटरीना ने लिखा, “Mayrlife में रहते हुए… यहां सबसे अविश्वश्नीय प्रवास था। यह हर चीज को एक पल के लिए रुकने और एक शांतिपूर्ण स्थान में प्रवेश करने की अनुमति देता है। झील के आसपास के जंगल में वॉक करना एक ऐसा एहसास था, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता, अविश्वश्नीय शांति और सुकून के पल। पूरी टीम, स्टाफ और थैरपिस्ट जो अपने ज्ञान से भरपूर थे। निश्चित रूप से हम यहां फिर आएँगे … अविश्वश्नीय समय।’

Exit mobile version