Site icon 4PILLAR

Google Boy Virat Kaun Banega Crorepati में करोड़पति बनने से चूका, नहीं दे पाया इस सवाल का जवाब

Google Boy Virat Kaun Banega Crorepati में करोड़पति बनने से चूका

Google Boy Virat: कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में हॉट शीट पर बैठे गूगल बॉय सभी सवालों का जवाब देते हुए एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए थे। लेकिन एक करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब ?

हर साल की तरह इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति शो टैलेंट का पिटारा लेकर आया है। इस बार बच्चे भी इस शो का हिस्सा बन रहे हैं। भारत के सबसे तेज दिमाग वाले बच्चे इस शो में हिस्सा ले रहे हैं। केबीसी में इस बार एक से बढ़कर एक बच्चे हिस्सा ले रहे हैं जो अपने जवाबों से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को हैरान कर रहे हैं।

KBC का बहुत हार्ड क्वेश्चन

22 नवंबर की शाम को अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर गूगल बॉय के नाम से मशहूर शतरंज के खिलाडी विराट अय्यर बैठे। विराट ने हॉट शीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के एक के बाद एक कई सवालों के जवाब दिए। इस तरह वह एक करोड़ के सवाल तक पहुंच गए। जब विराट से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ का सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह बहुत हार्ड क्वेश्चन है। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि हां सवाल हार्ड है, अगर चाहें तो क्विट भी कर सकते हैं। इस पर Google Boy Virat ने कहा -नहीं सर, थोड़ा सोचूंगा। सवाल का जवाब A या B में से लग रहा है। काफी सोचने के बाद विराट ने A को लॉक करने के लिए कहा,जोकि गलत जवाब था।

Google Boy Virat को केबीसी में मिली इतनी रकम

अमिताभ बच्चन ने कहा- सही जवाब B था। आप भी कह रहे थे, A या B में से कोई है। बी सही था। गलत जवाब सुनकर विराट के माता-पिता भी निराश हो गए। विराट चाहते तो एक करोड़ के सवाल का जवाब दिए बिना गेम क्विट कर सकते थे। ऐसा करने पर उन्हें पचास लाख रुपए मिलते लेकिन गलत जवाब देने के बाद विराट को सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपए ही मिले।

ये था एक करोड़ का सवाल

पीरियोडिक टेबल में 96 और 109 संख्या वाले दो तत्वों के नाम के बारे में क्या विशेष बात है ? जिसके विकल्प निम्न प्रकार थे-

  1. नोबेल विजेताओं के नाम पर
  2. महिला वैज्ञानिकों के नाम पर
  3. भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर
  4. इनमें से कोई नाम नहीं है

जिसका सही जवाब ‘महिला वैज्ञानिकों के नाम पर’ था। विराट इसी सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए और एक करोड़ जीतने से चूक गए।

Exit mobile version