Entertainment

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर माधवन और अन्नया पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार जल्द ही आर माधवन और अन्नया पांडे के साथ फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आई है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की साल 2019 में आई फिल्म केसरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थी। वहीं अब जल्द ही इस फिल्म का अगला पार्ट यानि केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) आने वाल है। अब की बार इस फिल्म में अक्षय  के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।

Kesari Chapter 2 में नजर आएँगे अक्षय, अन्नया और आर माधवन

दरअसल कुछ समय पहले ही फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अक्षय कुमार, आर माधवन और अन्नया पांडे जल्द ही फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2′ में नजर आएँगे। इस फिल्म की रिलीज डेट लॉक हो गई है। केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग़ की अनटोल्ड स्टोरी है।’

Related Post

इस दिन रिलीज होगी केसरी 2

तरण आदर्श ने आगे लिखा, ‘इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और यह फिल्म गुड फ्राइडे पर यानि 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दे कि इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स की तरफ से किया गया है।

साल 2019 में रिलीज हुई थी केसरी

बता दे कि साल 2019 में आई फिल्म केसरी सारागढ़ी में हुई ऐतिहासिक सच्ची युद्ध की कहानी पर आधारित थी। इसमें 21 बहादुर सिख सैनिकों ने दस हजार अफगान सैनिकों के साथ काफी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। गौरतलब है कि अक्षय  कुमार ने इस फिल्म में हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं परिणीति चोपड़ा को अक्षय की पत्नी की भूमिका में देखा गया था। यह फिल्म उस साल की काफी पसंद की जानी वाली फिल्मों में से एक थी।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Share
Published by
pillar

Recent Posts

WHO ने मांगी चीन से कोरोना पर अधिक जानकारी

Coronavirus Information: यूएस ब्रिटेन फ्रांस और भारत सहित दस देशों ने चीन से आने वाले… Read More

43 minutes ago

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को Kiss करते हुए शेयर की तस्वीर, कुछ इस अंदाज में एक्ट्रेस ने किया नए साल का स्वागत

Kissing Malaika: मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर संग नए साल का… Read More

1 hour ago

पठान मूवी के बेशरम रंग गाने पर तन्वी ने दिखाए किलर मूव्स, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे-Wow

Tanvi Geetha: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तन्वी गीता रविशंकर ने पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने… Read More

6 hours ago

भारतीय सेना में हजारों पदों को हटाने की चल रही है तैयारी, ठेके पर ली जा सकती हैं सेवाएं

Army tradesman: भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर नए प्रस्ताव पर विचार चल रहा… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने 2016 में हुई नोटबंदी को वैध करार देते हुए सभी याचिकाओं को ख़ारिज किया

Demonetisation Legal : पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 अचानक नोटबंदी का एलान किया… Read More

7 hours ago

तुनिशा शर्मा का आखिरी वॉइस नोट वायरल, रोते हुए शिजान की माँ से कही थी ये बात

Tunisha sharmas सुसाइड केस में आज शिजान खान की माँ और बहनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस… Read More

7 hours ago