Site icon 4PILLAR

Sanatan Premier League 2026: सनातन प्रीमियर लीग (SPL) की मुख्य जानकारी और महत्व

Sanatan Premier League 2026

Sanatan Premier League 2026: सनातन प्रीमियर लीग (SPL) एक नया और अनोखा क्रिकेट है। जो क्रिकेट को सनातन संस्कृति, मूल्यों और युवाओं के चरित्र निर्माण को जोड़ने का प्रयास करता है।

सनातन प्रीमियर लीग आईपीएल की तरह बड़ी लीग नहीं है बल्कि एक छोटे स्तर का राष्ट्रीय इवेंट है। जिसमें सनातन धर्म की शिक्षाओं, अनुशासन और राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया जाता है। यह युवाओं को धर्म की राह पर ले जाने के लिए बढ़ावा देता है।

Sanatan Premier League 2026 की मुख्य जानकारी

सनातन प्रीमियर लीग का उद्देश्य

SPL का उद्देश्य केवल क्रिकेट खेलना नहीं है बल्कि युवाओं को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन बढ़ाना, सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाना और सकारात्मक बदलाव लाना है। आयोजकों के अनुसार, यह एक मूवमेंट है, न कि सिर्फ टूर्नामेंट।

सनातन प्रीमियर लीग 2026 का अगला संस्करण

Bharat Sanatan Premier League 2026 का आगामी संस्करण 13 मार्च से 15 मार्च तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाला है। यह तीन दिवसीय इवेंट होगा।

Sanatan Premier League 2026 का प्रयास

यह युवाओं में मोबाइल/ डिजिटल युग के कारण सांस्कृतिक दुरी को कम करने का प्रयास करती है। पहले कुछ लोकल संस्करण भी हुए लेकिन अब यह राष्ट्रीय स्तर पर Bharat Sanatan Premier League के रूप में उभर रही है।

SPL पर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल की प्रतिक्रिया

1981 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे क्रिकेटर मदन लाल ने सनातन प्रीमियर लीग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मदन लाल ने कहा ,”यह अच्छी बात है कि सनातन धर्म की एक लीग शुरू होने जा रही है। बच्चों को इसमें मौका मिलेगा। बच्चों को मौका मिलना जरूरी है। इससे युवाओं को एक अच्छा संदेश मिलेगा। ”

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर जी की प्रतिक्रिया 

देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज ने कहा ,”सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन 13 से 15 मार्च तक मध्य प्रदेश के इंदौर में होगा। यहां सनातन धर्म के बच्चों को मंच मिलेगा। यह खेल के माध्यम से युवाओं तक सनातन धर्म को पहुंचाने का प्रयास होगा। हमने प्रति रन 500 रुपए की फीस तय की है। यह राशि समाज कल्याण के लिए उपयोग की जाएगी। हम खेल और सेवा को एक साथ जोड़कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। “

Exit mobile version