Site icon www.4Pillar.news

धर्मशाला में हिमाचल विधान सभा के मुख्य द्वार और दीवारों पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले,जांच शुरू

धर्मशाला में हिमाचल विधान सभा के मुख्य द्वार और दीवारों पर खालिस्तान के झंडे बंधे मिले

हिमाचल प्रदेश की विधान सभा के मेन गेट और दीवारों पर खालिस्तान के झंडे लगे हुए पाए गए। इस बात की जानकारी धर्मशाला की SDM शिल्पी बेक्टा ने दी है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले राज्य में अशांति फैलाए जाने की घटनाओं की आहट शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधान सभा के मुख्य द्वार और दीवारों पर कल रात अज्ञात लोगों ने खालिस्तान समर्थित झंडे लगा दिए हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। धर्मशाला की एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने इस बारे जानकारी देते हुए न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि खालिस्तान समर्थित झंडे रात के समय में लगाए गए हैं।

एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा ने बताया ,” यह घटना देर रात या सुबह की हो सकती है। हमने विधान सभा गेट से खालिस्तान के झंडे हटा दिए हैं। यह पंजाब के कुछ पर्यटकों की हरकत हो सकती है। हम आज केस दर्ज करने जा रहे हैं। ”

मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया ,” हमें हिमाचल विधान सभा की दीवारों के विरूपण होने की सूचना मिली थी। यहां पुलिस अधिकारी पहले से मौजूद थे। मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। हम हिमाचल संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करेंगे। जांच पूरी होने तक कुछ नहीं कह सकते। ”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री इस घटना की निंदा करते हुए कहा ,” मैं धर्मशाला विधान सभा परिसर के गेट पर खालिस्तान  के झंडे लगाने की कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा करता हूं। इस विधान सभा में केवल शीतकालीन सत्र होता है। इस लिए उस दौरान यहां और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता है। घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। “

Exit mobile version