Site icon 4PILLAR

Banana Facts: जानिए केला खाने से सेहत पर क्या होते हैं दुष्प्रभाव

Banana Facts

Banana For Health: आमतौर पर केला खाना सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। हर मौसम में पाया जाने वाला यह फल कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन इसमें मौजूद कई तत्व ऐसे भी होते हैं ,जो सेहत पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

Banana For Health

कैल्शियम, कार्बोहाड्रेट ,पोटैशियम ,फास्फोरस, आयरन और विटामिन केला में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यून सिस्टम को को बढ़ाते हैं। लेकिन केले का ज्यादा सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं, केले से होने वाले नुकसानों के बारे में।

Banana: दांतों के लिए हानिकारक

स्वादिष्ट और मीठे फल केले में स्टार्च की भरपूर मात्रा होती है। जो दांतों के लिए ठीक नहीं होती है। एक शोध के अनुसार केला चुइंगम और चॉकलेट से भी ज्यादा दातों को नुकसान पहुंचाता है।

इसमें मौजूद स्टार्च मुंह में घुलने में काफी समय लेता है। जिसकी वजह से दांतों में सड़न बढ़ जाती है। जिससे दांत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

Banana:कब्ज होना

केला में मौजूद टैनिन एसिड का पाचन तंत्र पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए कम पका हुआ केला न खाएं। पका हुआ केला पाचन तंत्र को मजबूत करता है।

मोटापा बढ़ना

सदाबहार फल केला में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मौजूद फाइबर से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। अगर आप ज्यादा खेल-कूद और कसरत नहीं करते हैं तो केले का सेवन कम से कम करना चाहिए।

नोट: कोई भी फल सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता है,लेकिन अति किसी भी चीज की बुरी होती है।

Exit mobile version