Site icon www.4Pillar.news

एसिडिटी और पेट की गैस को खत्म करने के घरेलू उपाय

आज के जमाने में हमारा खान-पान और जीवनशैली ऐसी हो गई है कि पेट में गैस बनना और एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई है। खास तौर पर जब हम फ्राई की हुई चीजें खाते रहते हैं , जिस के रूप में पेट, सीने और सिर में तेज़ दर्द होता है।

घरेलू नुस्खे

एसिडिटी को खत्म करने के उपाय

पेट की गैस को खत्म करने के नुस्खे

आज के जमाने में हमारा खान-पान और जीवनशैली ऐसी हो गई है कि पेट में गैस बनना और एसिडिटी जैसी बीमारियां आम हो गई है। खास तौर पर जब हम फ्राई की हुई चीजें खाते रहते हैं , जिस के रूप में पेट, सीने और सिर में तेज़ दर्द होता है।

यह एसिडिटी के लक्षण है. अपने खाने में ज्यादा कैलोरी लेना या फिर ज्यादा चिकना खाना खाना आपके पाचन तंत्र के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डालता है। एसिडिटी यानी अम्लता, पाचन संबंधी कुछ समस्याएं जो इस तरह के खाद्य पदार्थों के कारण उत्पन्न होती है।

पेट की गैस और एसिडिटी को खत्म करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आप एसिडिटी और गैस की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।आपकी रसोई में कई चीजें ऐसी मौजूद होती है, जिनके खाने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखा जा सकता है।

सबसे पहले हम आपको पेट में गैस के लक्षणों के बारे में बताते हैं। खाना हजम न होना एसिडिटी का लक्षण हो सकता है। आपकी सांस में बदबू आना इसका लक्षण हो सकता है। अगर बिना कुछ खाए भी आपका पेट भरा हुआ है लग रहा है या भूख नहीं लग रही है तो आपको एसिडिटी हो सकती है। अगर आपको पेट फुला हुआ लग रहा है तो आपको एसिडिटी हो सकती है।

इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आप निम्न घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

1. जीरा का सेवन करने से अग्नाशय के विभिन्न तत्वों का स्राव होने लगता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। आप इसका सेवन दूध दही शिकंजी सलाद या सुप में मिलाकर भी कर  सकते हैं।

2. सौंफ  में मौजूद तत्व पेट की गैस कम करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। सौंफ को चबा कर कर खाने या चाय में डालकर लेने से पाचन क्रिया सक्रिय हो जाती है। जिससे सीने में जलन पेट और आपकी समस्याओं का निदान हो जाता है।

3. पाचन क्रिया को सही रखने में अदरक का सेवन करना बहुत ही लाभकारी होता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सही करने में मदद मिलती है और सूजन और सीने में जलन खत्म हो जाती है। खाना खाने के बाद अदरक और नींबू की कुछ बूंदों के एक मिश्रण का एक घूंट आपको कई परेशानियों से बचा सकता है।

4. दलिया  घुलनशील अगर मिल चीजों का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है। दलिया में स्वास्थ्य पाचन क्रियाओं के लिए जरूरी विटामिन पोषक तत्व और फाइबर होते हैं। बलिया का नियमित सेवन करने से पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है।

5. एसिडिटी और पाचन क्रिया की समस्याओं को खत्म करने के लिए पपीते का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होता है। इसके खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। खट्टी डकार आना खत्म होता है और कब्ज में आराम मिलता है। इसका सेवन करने से पेट के कई विकार दूर होते हैं।

Exit mobile version