जानिए, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कैसे मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की खूबसूरत जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है। पिछले साल दोनों ने सिंधी और पारसी रीति-रिवाज़ों से 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई थी।

Ranveer Singh की शादी की पहली सालगिरह

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले कई दिनों से अपनी शादी की पहली सालगिरह की तैयारियां कर रहे थे। जिसकी एक फोटो दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी। जिसमें रणवीर सिंह चेहरे पर फेस मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer Singh ने फोटो की शेयर

उनकी यह फोटो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा ,’रणवीर अपनी शादी की पहली सालगिरह की तैयारी करते हुए। ‘ उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण आज मना रहे हैं शादी की पहली सालगिरह, जानिए उनकी लव स्टोरी के बारे में

 

View this post on Instagram

 

As we celebrate our first wedding anniversary,we seek the blessings of Lord Venkateswara.Thank You all for your love,prayers and good wishes! @ranveersingh

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। गुरुवार के दिन दोनों ने ‘तिरुमाला तिरुपति’ के पहाड़ी मंदिर पर पहुँचकर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया।

Ranveer Singh ने इंस्टाग्राम पर की शेयर फोट

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” अपनी शादी की पहली सालगिरह पर हमने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। आप सभी के प्यार ,प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। ” दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बुधवार शाम को अपने पुरे परिवार के साथ यहाँ पहुंचे थे।रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण अपनी शादी की पहली सालगिरह कर रहे हैं तैयारी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

As we celebrate our first wedding anniversary,we seek blessings at Harmandir Sahib.Thank You all for your love,prayers and good wishes! @ranveersingh

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


आज शुक्रवार के दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पंजाब के अमृतसर के गोल्डन टेम्पल में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। अपनी शादी की पहली सालगिरह के अवसर पर दोनों सुपरस्टार यहां पहुंचे। इस तरह रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई।

वर्क फ्रंट

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 14 और 15 नवंबर को सिंधी और पारसी रीति-रिवाज़ों के साथ शादी रचाई थी। वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो ,रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म 83 में एक साथ नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म की कहानी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं ,वहीँ दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली हैं। दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘छपाक’ में एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top