Site icon www.4Pillar.news

जानिए महेंद्र सिंह धोनी के वो प्रेम प्रसंग जिन्हे आप नही जानते होंगे

महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी अंदाज की वजह से उनको कैप्टन कूल कहा जाता है। क्रिकेट ही नही महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे क्षेत्र में भी बहुत फेमस रहे है। जी हां, मेरे धोनी के प्रेम प्रसंग के भी खूब चर्चे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी अंदाज की वजह से उनको कैप्टन कूल कहा जाता है। क्रिकेट ही नही महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे क्षेत्र में भी बहुत फेमस रहे है। जी हां, मेरे धोनी के प्रेम प्रसंग के भी खूब चर्चे रहे हैं।

एमएस धोनी ‘ द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी और उनके प्रेम प्रसंग के कई किस्से सामने आए हैं। साक्षी रावत के साथ शादी से पहले धोनी का नाम ‘दीपिका पादुकोण’ और साउथ की अभिनेत्री ‘असिन’ के साथ भी जुड़ा है। महेंद्र सिंह धोनी ने पहला प्यार अपने स्कूल समय में किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ते थे तो उस समय उनको स्वाति नाम की लड़की से प्रेम हुआ था।

भारतीय टीम के पूर्व ‘कप्तान महेंद्र सिंह धोनी’ के ऊपर निर्देशक नीरज पांडे ने एमएस धोनी ‘ द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म बनाई है। इस फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा के किरदार को दिखाया गया है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले बहुत कम लोगों को पता था कि धोनी की कोई प्रियंका नाम की प्रेयसी भी थी। फिल्म में दिखाया गया है,जब धोनी विदेशी दौरे पर गए हुए थे तो प्रियंका की मौत एक एक्सीडेंट में हो जाती है। फिल्म में प्रियंका का किरदार दिशा पटानी ने निभाया है।

महेंद्र सिंह धोनी का नाम तमिल की अभिनेत्री ‘लक्ष्मी राय’ के साथ भी जुड़ा है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो धोनी और लक्ष्मी के बीच कुछ समय तक अफेयर रहा है। लक्ष्मी के साथ अफेयर पर धोनी ने चुप्पी साधे रखी लेकिन लक्ष्मी ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा था ,”मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती थी। पर ये नही कह सकती कि क्या इसे किसी रिश्ते का नाम दिया जा सकता है। हम अभी भी एक दूसरे बहुत इज्जत करते हैं। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चूका है। उसने शादी कर ली है। हमारी कहानी तो वहीं खत्म हो गई।”

बॉलीवुड की दूसरी अभिनेत्री असिन के साथ भी धोनी का नाम जुड़ा है। 2010 में हुए आईपीएल में धोनी और ‘असिन’ को एक साथ देखा गया है। धोनी के साथ प्रीति सिमोन का नाम भी जुड़ा है। धोनी और सिमोन ने कभी भी इस रिश्ते पर खुलकर बात नही की।

कोलकाता के ‘ईडन गार्डन’ में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान माही की मुलाक़ात ‘साक्षी रावत’ से हुई। साल 2010 में धोनी और साक्षी ने शादी कर ली थी।

Exit mobile version