Site icon www.4Pillar.news

जानिए बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की सेहत का राज

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस में बारे में हमेशा सख्त रहती है। सेहत को लेकर समझौता नही करती। शिल्पा शेट्टी को योग के लिए भी जाना जाता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस में बारे में हमेशा सख्त रहती है। सेहत को लेकर समझौता नही करती। शिल्पा शेट्टी को योग के लिए भी जाना जाता है।

शिल्पा शेट्टी का जन्म आज ही के दिन 8 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर शहर में हुआ था। शिल्पा आज 44 साल की हो चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिल्पा शेट्टी ने डिलीवरी के तीन महीने बाद अपना 21 किलो वजन घटाया था। शिल्पा आज भी बॉलीवुड में फिटनेस आइकन मानी जाती हैं।शिल्पा अपनी डाइट पर भी खास ध्यान देती हैं। लिमिटेड कार्बोहाइड्रेट्स ,बैलेंस्ड प्रोटीन ,हरी सब्जी और फल उनकी डाइट का हिस्सा हैं।

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ( Bollywood actress Shilpa Shetty )अपनी फिटनेस के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ योग भी करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने कई बार योगगुरु बाबा रामदेव के साथ भी योग किया है। पिछले कई सालों से शिल्पा बाबा रामदेव को फॉलो कर रही हैं। एक बार शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बाबा रामदेव उनके लिए भाग्यशाली हैं।


शिल्पा ने बताया की जब वह कमर के दर्द से जूझ रही थी तो उन्होंने योग शुरू किया था। योग शरीर के अंदर और बाहर दोनों तरह की मजबूती देता है। योग प्राकृतिक रूप से किसी भी बीमारी से बचाता है। शिल्पा के अनुसार ऐसा खाना चाहिए जिसमें वसा कम हो। तली हुई चीज़ों से परहेज करना चाहिए। शिल्पा की फिटनेस ऐप सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। शिल्पा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फिट रहें के तरीके बताती रहती है।

Exit mobile version