Heads Of State Movie: जॉन सीना (Johan Cena), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और Idris Elba की हेड्स ऑफ़ द स्टेट मूवी जल्द ही Prime Video पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट क्या होगी, इस बारे में जानिए।
Heads Of State Movie रिव्यु
हॉलीवुड मूवी हेड्स ऑफ़ द स्टेट जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका जॉन सीना, प्रियंका चोपड़ा और इदरीस एल्बा निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। जिसके आधार पर हेड्स ऑफ़ द स्टेट का विस्तृत विवरण दिया जा रहा है।
एक्शन कॉमेडी मूवी में हास्य दृश्य और डायलॉग दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे हैं। खासतौर पर सैम और बिल के बीच की नोकझोंक ने दर्शकों का ज्यादा ध्यान खींचा है। वहीँ प्रियंका चोपड़ा का एक्शन और स्क्रीन प्रजेंस फिल्म में जान डाल देती है। हालांकि फिल्म राइटर ने कहानी में कमियों को दूर करने की कोशिश नहीं की है। कहानी फिल्म का एक माईनस पॉइंट है।
खासतौर पर प्रियंका चोपड़ा के किरदार को क्वांटिको और सिटाडेल जैसे किरदारों की तरह ही फिट किया गया है। यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी के दर्शकों के लिए मनोरंजक हो सकती है।
हेड्स ऑफ़ स्टेट की स्टार कास्ट
- इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा M16 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभा रही हैं। जो एक अंतराष्ट्रीय साजिश को रोकने के मिशन पर है।
- जॉन सीना अमेरिका के राष्ट्रपति विल डेरिंगर का रोल कर रहे हैं।
- इदरीस एल्बा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क का किरदार निभा रहे हैं।
- इस फिल्म में पैड़ी कंसिडाइन, कार्ला गुगीनो,जैक क्वैड, स्टीफन रूट और सारा नाइल्स अलग अलग भूमिकाएं निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी
हॉलीवुड मूवी हेड्स ऑफ़ स्टेट ( Heads Of State Movie) की कहानी दो नेताओं के इर्द -गिर्द घूमती रहती है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सैम क्लार्क का रोल इदरीस एल्बा निभा रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति विल डेरिनगर का किरदार जॉन सीना निभा रहे हैं। दोनों की आपसी दुश्मनी उनके देशों की दोस्ती को खतरे में दाल देती है। कहानी की शुरुआत टोमेटो फेस्टिवल से शुरू होती है। जहां प्रियंका चोपड़ा एम16 की एजेंट नोएल एक रिपोर्ट के रूप में नजर आती है।
हालांकि शुरुआती दृश्यों के बाद नोएल स्क्रीन से गुम हो जाती है। फिल्म की स्टोरी सैम और विल पर ही फोकस रहती है। जब दोनों देशों को एक विदेशी दुश्मन निशाना बनता है तो नोएल की वापसी होती है। एम 16 एजेंट एक खतरनाक साजिश को रोकने की कोशिश करती है। बाकि कहानी में क्या हुआ ? ये जानने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करें।
कब रिलीज होगी हेड्स ऑफ़ स्टेट मूवी
जॉन सीना, इदरीस एल्बा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर हेड्स ऑफ़ स्टेट मूवी 2 जुलाई 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
अगर आप हल्की फुल्की एक्शन कॉमेडी मूवी देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपके लिए हो सकती है।