Site icon www.4Pillar.news

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के जन्म दिन पर जानिए उनका फ़िल्मी सफरनामा

फिल्म 'एम एस धोनी' और भारत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी का आज जन्म दिन है। दिशा पटानी 26 साल की हो चुकी है।

फिल्म ‘एम एस धोनी’ और भारत से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी का आज जन्म दिन है। दिशा पटानी 26 साल की हो चुकी है।

हाल ही में अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित आई फिल्म भारत में दिशा पटानी के अभिनय को खूब पसंद किया गया। भारत फिल्म में दिशा के अभिनय की तारीफ खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ने की है। दिशा पटानी ने भारत फिल्म के अलावा जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 2’ में भी अपना किरदार निभाया था। फिल्म में टाइगर के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।


दिशा पटानी अपनी फिल्म के एक्शन और स्टंट खुद करती है। अपनी फिल्म के एक्शन और स्टंट के लिए दिशा खूब मेहनत करती है।


दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर दिशा पटानी अपनी खूबसूरत तसवीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जिनको दिशा के फैंस खूब पसंद करते हैं।

कुछ दिन पहले दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें दिशा की स्माइल उनके लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है। पिंक टॉप और पीच स्कर्ट में दिशा पटानी काफी खूबसूरत लग रही है।


दिशा पटानी वेस्टर्न के अलावा ट्रेडिशनल ड्रेस पहनना पसंद करती है। दिशा पटानी के अफेयर के चर्चे टाइगर श्रॉफ के साथ अक्सर मीडिया में आते रहते हैं। लेकिन दोनों ने कभी खुल कर इस पर अपना रुख साफ नहीं किया है।

Exit mobile version