जानिए कौन है अलेना खलीफेह ? जिसने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया

IIFA Awards 2023 में सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज करने वाली अलेना खलीफेह का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। जिसने सलमान खान को खुले तौर पर शादी करने के लिए कहा है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के दुनिया भर में लाखों चाहने वाले हैं। अभिनेता अब तक बेचलर हैं। सलमान खान कब शादी करेंगे ? किस के साथ शादी करेंगे ? इस बारे में जानने के लिए लोग बेकरार हैं। अभिनेता का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है , जिसमें अलेना खलीफेह ( Alena Khalifeh) ने शादी के लिए प्रपोज किया है। दबंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कौन है सलमान को शादी के लिए प्रपोज करने वाली अलेना खलीफेह ?

सलमान खान का इंस्टाग्राम वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अलेना खलीफेह सलमान खान से पूछती है ,” सलमान सर ! मैं हॉलीवुड से आपसे सिर्फ एक सवाल पूछने के लिए यहां आई हूं। मैंने जब से आपको देखा है, तब से आपसे प्यार हो गया है। ” अलेना खलीफेह के इस सवाल पर सलमान खान कहते हैं कि क्या आप शाहरुख खान की बात कर रही हैं ?  इस पर अलेना खलीफेह कहती हैं कि मैं आपकी ही बात कर रही हूं। क्या आप मुझसे शादी करोगे ? सलमान खान कहते हैं ,” शादी करने की मेरी उम्र चली गई है। ”

अलेना खलीफेह यहीं नहीं रूकती है। वह सलमान खान से शादी के लिए मना करने का कारण पूछती है। सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं कि आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो देखें

दबंग खान को शादी के लिए प्रपोज करने वाली अलेना खलीफेह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। वह काफी सुंदर है। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखी जा सकती हैं। अलेना एक डिजिटल कंटेंट क्रियेटर है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 90.5 हजार लोग फॉलो करते हैं। वो खुद 3845 लोगों को फॉलो करती है। अलेना ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 339 पोस्ट की हैं। इसके अलावा अलेना खलीफेह AKChat शो को होस्ट करती हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9009 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “जानिए कौन है अलेना खलीफेह ? जिसने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया

  • Pingback: सलमान खान पर भड़की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली, कहा-गालीबाज · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री