Site icon 4PILLAR.NEWS

जानिए कौंन हैं इरा त्रिवेदी जिसने मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना संग की शादी

Ira Trivedi Madhu Mantena: इरा त्रिवेदी ने मधु मंटेना संग की शादी

Ira Trivedi Madhu Mantena wedding: इरा त्रिवेदी और मशहूर फिल्म निर्माता मधु मंटेना की शादी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इससे पहले मधु मंटेना नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता से शादी कर चुके हैं। दोनों की शादी चार साल तक चली थी।

Ira Trivedi Madhu Mantena: इरा त्रिवेदी ने मधु मंटेना संग की शादी

फिल्म निर्माता मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने शनिवार को शादी कर ली है। यह मधु मंटेना की दूसरी शादी है। मधु मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा संग शादी कर चुके हैं। दोनों की शादी 4 साल तक चली और फिर अलग हो गए। अब उनकी शादी योगा ट्रेनर, फिटनेस फ्रीक और लेखक इरा त्रिवेदी के साथ हुई है।

मधु मंटेना को इरा त्रिवेदी आई

मधु मंटेना को इरा त्रिवेदी काफी पहले ही पसंद आ गई थी। मधु मंटेना ने इरा त्रिवेदी को दस साल पहले शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन इरा ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद मधु ने मसाबा संग शादी कर ली थी।

मसाबा गुप्ता से अलग होने के बाद मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की नजदीकियां बढ़ने लगी। दिल्ली के एक दोस्त के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। इरा त्रिवेदी ने मधु मंटेना को अपनी बुक लॉन्चिंग के समय बुलाया था।

कौन हैं इरा त्रिवेदी ?

इरा  त्रिवेदी कई किताबें लिख चुकी हैं। जिसमें निखिल एंड रिया , व्हाट वुड यु डु टू सेव द वर्ल्ड , देसी गाइड टू डेटिंग शामिल हैं। लेखन के क्षेत्र में उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं। इरा त्रिवेदी फिटनेस ट्रेनर हैं। वह योग भी सिखाती हैं। वह योग आसन के वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डालती रहती हैं।

Exit mobile version