Site icon www.4Pillar.news

Google Doodle : जानिए कौन थे डॉक्टर हरबर्ट क्लेबर?

डॉ हरबर्ट क्लेबर का जन्म का जन्म 19 जून 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। डॉ क्लेबर येल यूनिवर्सिटी में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के संस्थापक और प्रमुख थे।

डॉ हरबर्ट क्लेबर का जन्म का जन्म 19 जून 1934 को पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। डॉ क्लेबर येल यूनिवर्सिटी में ड्रग डिपेंडेंस यूनिट के संस्थापक और प्रमुख थे।

डॉक्टर हरबर्ट क्लेबर (Herbert Kleber) ने डार्टमाउथ में चिकित्सा की पढ़ाई की। जहां उनकी रूचि मनोविज्ञान में दिखी। 3 साल तक उन्होंने लोगों को नशे की लत छुड़ाने में मदद की। हरबर्ट केंटुकी में नशे की लत में पड़े कैदियों का इलाज करते थे। जहां उन्हें लगा कि सफल इलाज करने के लिए वैज्ञानिक पहुंच की जरूरत है।

उन्होंने ने सबसे पहले पता लगाने की कोशिश की ,की आदमी को नशे की लत क्यों लगती है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

डॉक्टर क्लेबर और उनकी पत्नी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ फिजीशियन एडिक्शन और नशीले पदार्थों के सेवन डिवीजन स्थापना की, जो देश का सबसे सफल प्रोग्राम बना। उन्होंने नशे से छुटकारा दिलाने के लिए सफल इलाज ढूंढ निकाला था।

उन्होंने देखा कि अनुसंधान, दवा और चिकित्सा के माध्यम से नशे की लत को छुड़वाया जा सकता है। गूगल ने आज ही के दिन उनका डूडल इस लिए बनाया क्योंकि आज से 23 साल पहले उन्हें नेशनल अकैडमी ऑफ़ मेडिसिन में चुना गया था। 5 अक्टूबर 2018 को उनका निधन हो गया था। ये भी पढ़ें : सुंदर दमकती त्वचा के लिए संतरे के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

Exit mobile version