बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का पहला गाना ‘कोका’ रिलीज हो गया है।j
खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही ‘खानदानी शफाखाना’ Film के जरिए सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चूका है। ‘खानदानी शफाखाना’ फिल्म का पहला गाना सिंगर ‘ध्वनि भानुशाली’ और जसवीर जस्सी ने गाया है। गाने में मशहूर सिंगर ‘बादशाह’ ने अपने ‘रैप’ के जरिए जान डाल दी है। गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। गाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा का डांस देखने लायक।
The बाप of all party numbers! तैयार raho to dance on the बीट्स of #Koka. Dekho dekho…https://t.co/2jwzsoDWCh@varunsharma90 @Its_Badshah @Priyanshujora @JJassiOfficial @dhvanivinod @tanishkbagchi #KhandaaniShafakhana pic.twitter.com/zEscOZJ4ER
— Baby Bedi (@sonakshisinha) June 28, 2019
इस गाने रिलीज होने की जानकारी खुद सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल के जरिए दी। सोनाक्षी ने इस गाने को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम एकाउंट और ट्वीटर पर शेयर किया। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” द बाप ऑफ़ आल पार्टी नंबर्स। तैयार रहो टू डांस ऑन बीट्स ऑफ़ कोका। ” ‘कोका’ गाने का म्यूजिक इतना दमदार है कि यह किसी को भी डांस करने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा ने पंजाबी कुड़ी का लुक अपनाया हुआ है। यलो कलर की पंजाबी ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा बहुत सूंदर लग रही है।
‘खानदानी शफाखाना’ कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ वरुण शर्मा और अन्नू कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा, दिव्या खोसला कुमार और कृष्ण कुमार हैं। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।