Site icon 4PILLAR

कृति सेनन ने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग मनाया क्रिसमस, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

कृति सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ मनाया क्रिसमस

कृति सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल कंई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे कबीर बहिया को डेट कर रही है। बता दे कि कबीर MS Dhoni और साक्षी धोनी के करीबी रिश्तेदार है। वहीं कृति ने क्रिसमस का त्यौहार भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान धोनी और साक्षी सहित कंई अन्य लोग भी उनके साथ नजर आए।

बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिसमस मनाते दिखी कृति सेनन

दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हूडी और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही है। वहीं उन्होंने सिर पर एक सेंटा कैप भी पहनी है, जिसपर उनका नाम लिखा है।

एक तस्वीर में एक्ट्रेस को सेंटा के साथ पोज देते नजर आ रही है। बता दे कि ये सेंटा कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी है। वहीं एक अन्य फोटो में कृति और उनके बॉयफ्रेंड कबीर के पैर देखे जा सकते है।

कबीर बहिया ने शेयर की तस्वीर

वहीं कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में कृति कबीर का हाथ पकड़े पोज देते नजर आ रही है। वहीं उनके पीछे धोनी, साक्षी और जीवा सहित उनके कंई अन्य दोस्त और फैमिली मेंबर्स को भी देखा जा सकता है।

कबीर बहिया कौन है ?

बता दे कि कबीर बहिया एक बिजनेस फैमिली ताल्लुक रखते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे धोनी की पत्नी साक्षी के करीबी रिश्तेदार है। दरअसल वे रिश्ते में साक्षी धोनी के भाई लगते है। वहीं पिछले काफी समय से कबीर का नाम कृति सेनन संग जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों को साथ में वेकेशन या पार्टी करते स्पॉट किया जाता है। कुछ समय पहले कृति कबीर की एक फैमिली वेडिंग में भी शामिल हुई थी।

Exit mobile version