Site icon 4PILLAR NEWS

दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत दिखी कृति सेनन, फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन “नूरियत” को किया पेश 

कृति सेनन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में कृति दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

कृति सेनन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों में कृति दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

इंडिया काउचर वीक 2021 के फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना नया कलेक्शन “नूरियत” पेश किया है। मनीष मल्होत्रा के इस लेटेस्ट कलेक्शन को बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने पेश किया है। दुल्हन के लिबास में कृति वाकई बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बिलकुल दुल्हन के तरह सजी कृति सेनन को देखकर लोग अनुमान लगा रहे है कि कहीं कृति ने गुपचुप तरीके से शादी तो नहीं कर ली। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल ये तस्वीरें मनीष मल्होत्रा के नए कलेक्शन की हैं। जिसे कृति ने पेश किया है।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रहीं हैं कृति की ये तस्वीरें

कृति की ये दुल्हन अवतार वाली तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बात करें कृति के लुक की तो उन्होंने लाल रंग का हैवी लहंगा पहना है। जिसपर गोल्ड जरदोज़ी की बेहतरीन कढ़ाई की गयी है। इसी के साथ कृति ने डिज़ाइनर ब्लॉउज पहना है। जो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है।

Exit mobile version