Kritika Kamra and Gaurav Kapoor got married: अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर ने हाल ही में शादी रचा ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Kritika Kamra और Gaurav Kapoor की शादी की डिटेल
क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर और बॉलीवुड अभिनेत्री कृतिका कामरा ने शादी रचा ली है। कपल ने मुंबई बांद्रा स्थित अपने घर में एक दूसरे का हाथ थामा। यह शादी बेहद निजी और सादगी भरी थी।
- शादी की तारीख : 11 मार्च 2026
- स्थान : गौरव कपूर का बांद्रा स्थित घर
- यह एक कोर्ट मैरिज थी। जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।
- कोई भव्य ताम झाम या पारंपरिक रस्में नहीं थी।
- शादी के बाद घर की घर की छत पर एक शानदार पार्टी हुई।
- 12 मार्च को शादी के रिसेप्शन का प्लान किया गया।
दुल्हन-दूल्हे के लुक
कृतिका कामरा ने अपनी माँ के ब्रांड Cinnabar की रेड कलर की चंदेरी साड़ी पहनी। यह लाल रंग की थी लेकिन भारी नहीं थी। साड़ी का फेब्रिक ही सबकुछ बोल रहा था। वह शादी के गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थी। गौरव कपूर ने राघवेंद्र राठौर का बेंडगाला चुना। जिसमें हेरिटेज बटन थे। वे क्लासिक और शालीन लग रहे थे।
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी में पहुंचे ये मेहमान
यह शादी काफी निजी रखी गई थी। कृतिका और गौरव की शादी में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। वहीं, क्रिकेट जगत से युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया।
गौरव और कृतिका की शादी के फोटो और वीडियो
टीवी होस्ट गौरव कपूर और अभिनेत्री कृतिका कामरा की शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें नवदंपत्ति एक दूसरे का हाथ थामे हुए और शादी के दस्तावेजों परहस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं। शादी के बाद दोनों ने बाहर आकर मीडिया को ग्रीट किया और मिठाइयां बांटी।
गौरव कपूर और कृतिका कामरा का रिलेशनशिप
दोनों कफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। कृतिका कामरा ने दिसंबर 2025 में अपनी रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिसियल किया था। गौरव की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी साउथ अभिनेत्री कीरत भट्ठल थीं। दोनों का २०१४ में तलाक हो गया था।





