विवादित ट्वीट के चलते एक्टर कमाल खान हुए गिरफ्तार

KRK Arrested: बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान को एक विवादित ट्वीट करना काफी भारी पड़ गया है। केआरके को आज सुबह ही एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। था गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया था।

KRK Arrested: एक्टर कमाल आर खान हुए गिरफ्तार

अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल आर खान उर्फ़ केआरके को आज सुबह मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केआरके ने 2020 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफ़ान खान को लेकर काफी घटिया ट्वीट्स किए थे।

इसके अलावा उन्होंने धर्म को लेकर भी कई विवादित ट्वीट किए थे, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। यह शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी।

14 दिनों तक जेल में रहेंगे केआरके

बता दे कि केआरके के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। उनको आज सुबह ही मलाड पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

बोरीवली कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

कमाल आर  खान को आईपीसी की धारा 153ए, 294, 500, 501, 505, 67, 98 के तहत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया। बोरीवली कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यानि कि अब उन्हें 14 दिनों तक जेल में ही रहना पड़ेगा।

बेल के लिए किया अप्लाई

हालाँकि कोर्ट का फैंसला सामने आने के बाद केआरके ने बिना देरी किए बेल किए लिए भी अर्जी दाखिल कर दी है। जिसकी सुनवाई आज शाम 4 बजे होगी। अब इस मामले में केआरके को बेल मिलती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी। Published on: Aug 30, 2022 at 15:58 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version