Categories: National

Kumar Vishvas Daughter Wedding: बेटी अग्रता को दुल्हन बना देख भावुक हुए कुमार विश्वास, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Kumar Vishvas Daughter Wedding: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वाश की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा शादी के बंधन में बंध गई है। अपनी बेटी को दुल्हन बने देख वे काफी भावुक नजर आए।

कवि कुमार विश्वाश की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा (Kumar Vishvas Daughter Wedding) शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल के साथ सात फेरे लिए। बता दे कि ये शादी काफी भव्य तरीके से उदयपुर के लीला पैलेस में हुई, जिसमें देश की कंई बड़ी हस्तियां मौजूद रही।

Kumar Vishvas Daughter Wedding Video

वहीं अब अग्रता शर्मा की शादी का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की शुरुवात में उन्हें लाल जोड़ा पहने दुल्हन बने देखा जा सकता है। इसके बाद कुमार विश्वाश उनकी पत्नी मंजू शर्मा और कोई बेटी कुहू की एंट्री होती है। इस दौरान वे अपनी बेटी को दुल्हन बना देख काफी इमोशनल हो जाते है।

तभी दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे है। बेटी की शादी होते देख डॉ विश्वाश की आँखों से आंसू छलक जाते है। वहीं उनकी छोटी बेटी कुहू उन्हें संभालते नजर आ रही है।

लिखा खूबसूरत नोट

कुमार विश्वाश ने खुद अपनी बेटी की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हिमवंत जिमि गिरिजा महेसहि हरिहि सागर दई। तिमि जनक रामहि सिय समरपी बिस्व कल कीरति नई…” अर्थात (जैसे हिमवान ने शिवजी को पार्वती जी और सागर ने भगवान विष्णु को लक्ष्मी जी दी थी। वैसे ही जनक जी ने श्री रामचंद्रजी को सीताजी समर्पित की, जिससे विश्व में सुंदर नवीन कीर्ति छा गई।)

Related Post

आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी

बता दे कि कुमार विश्वास के बेटी के रिसेप्शन में राजनीति, कला जगत से लेकर अध्यातम तक की कंई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। शादी के बाद कल यानि 5 मार्च को दिल्ली के आशोका होटल में डॉ विश्वाश ने अपनी बेटी-दामाद के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कंई हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

 

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Published by
pillar

Recent Posts

गुनीत मोंगा की पार्टी में खींचा गया विदया बालन की साड़ी का पल्लू,जमकर हुई आलोचना

Vidya Balans Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस विदया बालन हाल ही में अपने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर… Read More

14 minutes ago

रैगिंग केस सुलझाने के लिए महिला कॉप बनी मेडिकल स्टूडेंट, सीक्रेट मिशन को ऐसे दियाअंजाम

Cop Shalini Chauhan: जींस-टॉप और कंधे पर पर बैग टांगकर तीन महीने तक इंदौर MGM… Read More

33 minutes ago

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More

54 minutes ago

तवांग में तनाव पर अमेरिका का बड़ा ब्यान, कहा-हम भारत का समर्थन करते हैं

Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More

3 hours ago

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के बीच ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर हुआ जबरदस्त डांस मुकाबला, देखिए वीडियो

Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का  नया प्रोमो… Read More

3 hours ago

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 हराकर फाइनल में जगह बनाई, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More

4 hours ago