Site icon www.4Pillar.news

टोनी कक्कड़ शहनाज गिल के ‘कुर्ता पजामा’ सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल,5 लाख के करीब देखा गया वीडियो

टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल का लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग कुर्ता पजामा रिलीज हो गया है। फैंस को इस गाने का बहुत बेसब्री से इंतजार था। टोनी अउ शहनाज का गाना कुछ ही देर में 5 लाख बार देखा जा चूका है।

टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल का लेटेस्ट पंजाबी सॉन्ग कुर्ता पजामा रिलीज हो गया है। फैंस को इस गाने का बहुत बेसब्री से इंतजार था। टोनी अउ शहनाज का गाना कुछ ही देर में 5 लाख बार देखा जा चूका है।

पंजाबी कटरीना कैफ शहनाज गिल और फेमस सिंगर टोनी कक्कड़ का बहुप्रतीक्षित पंजाबी गाना ‘कुर्ता पजामा’ रिलीज हो गया है। फैंस इस गाने का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है और कुर्ता पजामा को खूब पसंद किया जा रहा है।

कुर्ता पजामा गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर अब तक 490,453 बार देखा जा चूका है।

पंजाबी सॉन्ग में टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल को कैमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों का पंजाबी लुक बहुत शानदार लग रहा हैं। खासतौर पर गाने के वीडियो में शहनाज गिल की मंद मंद मुस्कान दर्शको को बहुत पसंद आ रही है।

कुर्ता पजामा गाने के बोल और संगीत खुद टोनी कक्कड़ का है। इस सॉन्ग के निर्माता अंशुल गर्ग हैं। ये गाना टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल पर फिल्माया गया है। गाने के कोरियोग्राफर और निर्देशक राहुल डी शेट्टी हैं। गाने में दोनों का डांस बहुत शानदार है।

आपको बता दें शहनाज गिल ने टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में हिस्सा लेकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो में उनका पंजाबी अंदाज दर्शको को बहुत पसंद आया था। वहीँ टोनी कक्कड़ मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई हैं। नेहा और टोनी ने ‘धीमे धीमे’ गाने पर एकसाथ अभिनय किया था। ये गाना बहुत फेमस हुआ था।

Exit mobile version