Site icon 4PILLAR.NEWS

प्रेग्नेंट है सिद्धू मूसेवाला की माँ चरण कौर, अगले महीने देंगी बच्चे को जन्म 

Singer Sidhu: प्रेग्नेंट है सिद्धू मूसेवाला की माँ चरण कौर

Singer Sidhu: दिवंगत पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की माँ चरण कौर प्रेंग्नेंट है और वे जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। इस बात की जानकारी सिद्धू के चाचा….

पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का करीब दो साल पहले निधन हो चूका है। 29 मई 2022 को मनसा के जवाहर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके जाने के बाद उनके पेरेंट्स बुरी तरह टूट गए थे। वहीं अब मूसेवाला के निधन के दो साल बाद उनके घर खुशियां दस्तक देने वाली है।

Singer Sidhu: प्रेग्नेंट है सिद्धू मूसेवाला की माँ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स 58 साल की उम्र में दोबारा माता-पिता बनने जा रहे है। मूसेवाला की माँ चरण कौर प्रेग्नेंट है और वे कुछ ही दिनों में अपने बच्चे को जन्म देंगी। बता दे की मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया की IVF के जरिए इस बच्चे को कंसीव किया गया है और मार्च के महीने में डिलवरी होगी।

पंजाब के टॉप सिंगर थे सिद्धू मूसेवाला

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के फेमस सिंगर थे। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते थे। वहीं दो साल पहले जब उनके निधन की खबर आई तो सिद्धू के फैंस को बड़ा झटका लगा था।

Exit mobile version