Site icon www.4Pillar.news

भारत में कोरोना वायरस के केस 7 लाख पार,20 हजार से ज्यादा मौतें,लेटेस्ट रिपोर्ट

देश में कोरोना के कुल मामले 7 लाख पार हो गए हैं। देश में अब तक COVID-19 के कारण 20160 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां देखें ताजा आंकड़े।

देश में कोरोना के कुल मामले 7 लाख पार हो गए हैं। देश में अब तक COVID-19 के कारण 20160 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां देखें ताजा आंकड़े।

देश में कोरोना के कुल मामले 7 लाख पार हो गए हैं। देश में अब तक COVID-19 के कारण 20160 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां देखें ताजा आंकड़े।भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 467 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी समय में 22252 नए मामले दर्ज हुए हैं। अब तक कुल 20160 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की 7 जुलाई 2020 की रिपोर्ट के अनुसार , देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 719665 हो गई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले में भारत रूस को पीछे छोड़ते हुए,अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत में COVID-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 259557 हो गई है। वहीँ कोरोना वायरस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी उछाल आया है। कोरोना को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 439,948 हो गई है।

देश भर में 6 जुलाई को 241430 कोरोना सैंपल टेस्ट लिए गए। अब तक कुल 10211092 टेस्ट देशभर में हो चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार पॉजिटिविटी रेट 9.21 है।

अकेले महाराष्ट्र राज्य में कोरोना वायरस के कारण 9026 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले 211987 हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण 3115 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 100823 है।

कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर गुजरात राज्य है। यहां COVID-19 के कारण 1960 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 36772 है।

Exit mobile version