Site icon 4PILLAR.NEWS

भारत में अब तक COVID-19 के कारण 14011 लोगों की मौत

COVID 19 patients:14011 लोगों की मौत, देखें पूर्ण रिपोर्ट

COVID 19 patients: भारत में कोरोना वायरस महामारी विकराल रूप लेती जा रही है अब तक COVID-19 के कारण 14011 लोगों की मौत हो चुकी है। देखें ,ताजा रिपोर्ट।

COVID 19 patients

देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14933 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 440,215 हो गई है। जिनमें से एक्टिव मामलों की संख्या 178014 है।

भारत में अब तक COVID-19 के कारण 14011 लोगों की मौत

राहत की बात ये है कि अब तक 248189 लोग COVID-19 को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 56.37 प्रतिशत तक पहुंच गया है। देश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। जोकि 7.97 फ़ीसदी हो गई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार , पिछले 24 घंटे में ,कोरोना वायरस के कारण 312 लोगों की मौत हो चुकी है। COVID-19 के कारण अब तक मरने वालों का आंकड़ा 14011 हो गया है। वहीँ कुल मरीजों की संख्या 440,215 और एक्टिव मरीजों की संख्या 178014 है।

Exit mobile version