Lausanne Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, एंडरसन पीटर्स बने चैंपियन

Neeraj Chopra ने Lausanne Diamond League 2024 में सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया है। उन्होंने  89.49 मीटर के थ्रो के साथ silver medal जीता है। जबकि Anderson Peters ने 90.61 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। तीसरे स्थान पर Weber Julian रहे।

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को लॉज़ेन डायमंड लीग 2024 में सीजन का सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर का थ्रो किया है। इस थ्रो के साथ ही नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। चोपड़ा ने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया है। हालांकि, वह 90 मीटर दूर भाला फेंकने से मामूली अंतर से चूक गए।

नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो

नीरज चोपड़ा ने गुरूवार 22 अगस्त को लॉज़ेन डायमंड लीग 2024 में अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया है। उन्होंने 89.49 मीटर दूर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल जीता। पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा फॉर्म में नहीं थे लेकिन उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर दूर भाला फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया। वह एक बार फिर 90 मीटर पार करने से मामूली अंतर से चुके गए हैं।

एंडरसन पीटर्स ने जीता गोल्ड मेडल

ये एंडरसन पीटर्स का दिन था। पीटर्स ने 90.61 मीटर का थ्रो करके प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें गोल्ड मेडल मिला। जैकब वाडलेज्च और नीरज चोपड़ा को परिस्थियों से जूझते हुए देखा गया। चेक गणराज्य के जैवलिन थ्रोअर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वे सातवें स्थान पर रहे।

चोपड़ा ने 82.10 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की थी और पहले राउंड में चौथे स्थान पर रहे थे। जबकि एंडरसन पीटर्स ने पहले राउंड में 86.36 मीटर का थ्रो किया। जैकब शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए।

भारतीय एथलीट का दूसरा प्रयास थोड़ा बेहतर हुआ और उन्होंने 83.21 मीटर के साथ प्रथम तीन में जगह बना ली थी। जबकि पीटर्स का दूसरा प्रयास भी शानदार रहा और 88.49 मीटर की दुरी तय की। जूलियन वेबर 87.08 मीटर के साथ पीटर्स से पीछे और नीरज से आगे रहे। तीसरे राउंड में भी नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे। उनका थ्रो केवल 83.13 मीटर का था। चोपड़ा का चौथा थ्रो 82.34 मीटर का था।

गेम चेंजर साबित हुआ पांचवां प्रयास

पांचवे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने थोड़ा बेहतर किया और 85.58m का थ्रो किया। पांचवा प्रयास नीरज के लिए गेम चेंजर साबित हुआ क्योंकि छठे प्रयास में केवल तीन एथलीट्स को ही थ्रो करना था। वह पांचवे प्रयास में शीर्ष तीन में शामिल  हो गए थे।

पीटर्स ने बनाया रिकॉर्ड

पीटर्स ने छठे और अंतिम प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.61 मीटर का थ्रो किया। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने 89.49 मीटर थ्रो के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वेबर को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया।

यह नीरज चोपड़ा के करियर दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। इससे पहले नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर का थ्रो कर रजत पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को पीछे  छोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *