ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का शुक्रवार के दिन हार्टअटैक के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। शेन वार्न के निधन से पूरे विश्व में शोक की लहर छाई हुई है। 52 वर्षीय गेंदबाज to के निधन का किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। क्रिकेट जगत से लेकर फैंस तक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विश्व के महान लेग स्पिनर शेन वार्न का निधन होने की खबर आने से फैंस और क्रिकेटर हैरान रह गए हैं। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई है। अपनी फिरकी गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले शेन वार्न के निधन पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग, क्रिकेटर मोहम्मद शमी , वेंकटेश प्रसाद यूज़वेंद्र चहल ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी ट्वीट किया है। आइए जानते हैं शेन वार्न के निधन पर क्रिकेट के दिग्गजों ने क्या कहा?
विराट कोहली ने शेन वार्न के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा,” जीवन इतना चंचल और अप्रत्याशित है। मैं अपने इस महान खेल और एक ऐसे व्यक्ति के निधन की प्रक्रिया नहीं कर सकता, जिसे मैं मैदान के बाहर जानता था। रेस्ट इन पीस। क्रिकेट की गेंद को टर्न करने के लिए महानतम।”
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शेन वार्न के निधन पर लिखा स्तब्ध और दुखी और आपको याद करेंगे। आपके साथ मैदान पर या बाहर कभी भी सुस्त पल नहीं था। हमेशा हमारे ऑनफील्ड युगल और ऑफ पलों को संजोए रखेंगे। भारत के लिए आपके पास हमेशा एक विशेष स्थान था और भारतीयों के लिए आपके लिए एक विशेष स्थान था। बहुत कम उम्र में चले गए। ”
महान स्पिन गेंदबाज के निधन पर वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्ट किया और इसे बेहद दर्दनाक बताया है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यकीन नहीं कर सकता। महान स्पिनरों में से एक स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में उनके फैंस के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस कहे जाने वाले के क्रिकेटर शोएब अख्तर ने शेन वार्न के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा महान शेन वार्न के निधन की विनाशकारी खबर अभी सुनी। मैं कितना हैरान और दुखी हूं यह बताने के लिए शब्द नहीं है।” इस तरह शेन वार्न के निधन पर दुनिया भर से करोड़ों लोग संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…
Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…
Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…
Who will succeed Iranian Supreme Leader Ali Khamenei