Site icon 4PILLAR

Lockdown में प्रेमी संग भागी लड़की

Lockdown में प्रेमी संग भागी लड़की

Lockdown: दो अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने वाला प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है । मामला केरल राज्य के कोझीकोड के थामारस्सेरी का है ।

Lockdown में प्रेमी संग भागी लड़की

पुलिस के अनुसार थामारस्सेरी का दो अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखने वाला प्रेमी जोड़ा शनिवार के दिन घर से भाग गया था । पुलिस के अनुसार लड्की की उम्र 21 साल और लड़के 23 साल है ।

युवती का परिवार दोनों की शादी के खिलाफ

अलग धर्म होने के कारण युवती का परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था । लड़की के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी । प्रेमी जोड़ा (Lovers in Lockdown) खुद पुलिस के सामने पेश हुआ जिसके बाद दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया ।

बालिग होने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया । लड्की ने मजिस्ट्रेट के सामने ये भी कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी।

अदालत के निर्देशानुसार पुलिस ने कोरोना वायरस की वजह से बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version