Site icon www.4Pillar.news

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े एम एस धोनी, आखरी 4 गेंदों में सीएसके को दिलाई जीत

IPL 2022 का मुकाबला गुरुवार को दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा है।

IPL 2022 का मुकाबला गुरुवार को दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। यह सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा है।

गुरुवार को एक दिन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली। चेन्नई सुपर किंग को आखरी 4 गेंदों पर 16 रन की जरूरत थी और सामने थे एम एस धोनी इसके बाद क्या हुआ? वही जो वर्षों से होता आ रहा है। कैप्टन कूल ने अपने ही अंदाज में काम किया और मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली।

जयदेव उनादकट ने की गेंदबाजी

मैच के आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी और रोहित शर्मा ने जयदेव उनादकट को गेंदबाजी करने के लिए कहा। पहली ही गेंद पर जयदेव ने ड्वेन प्रीटोरियस को आउट कर दिया। ड्वेन 14 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मुंबई इंडियंस को अपनी जीत नजर आने लगी थी लेकिन इसके बाद स्ट्राइक पर आए ब्रावो ने बड़ी ही सूझबूझ से अगली गेंद पर 1 रन लेकर धोनी को स्ट्राइक पर खड़ा कर दिया ।

फिनिशर एम एस धोनी

अब मैच की बची थी 4 गेंदों और रन चाहिए थे 16, जयदेव के सामने अब खड़े थे दुनिया के महानतम बल्लेबाज और फिनिशर एम एस धोनी। धोनी के चेहरे पर हमेशा की तरह शांति छाई हुई थी दूसरी तरफ जयदेव उनादकट चाहते हुए भी अपनी टेंशन नहीं छुपा पा रहे थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर टीम के सभी खिलाड़ियों के चेहरे रंगत उडी हुई थी।

जयदेव ने अपने तरीके से धीमी गति की गेंदबाजी की,  जिसमें उन्हें महारत हासिल है। धोनी ने आखिरी ओवर में गेंद को भेजकर चौका जड़ दिया। रोहित ने कैप से अपना चेहरा ढक लिया क्योंकि उनको भी समझ में नहीं आया था कि धोनी जिस रंग में अब मैच खेल रहे हैं तो हार निश्चित है।

हालांकि जयदेव उनादकट ने बढ़िया गेंदबाजी की लेकिन धोनी ने 2 रन लेकर जीत का फैसला सिर्फ 6 रनों से 4 रनों पर ला दिया। जयदेव गेंद को लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंकना चाहते थे लेकिन धोनी ने गेंद को दिशा दी और गेंद सनसनाती हुई बाउंड्री लाइन के पार चली गई। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के हिस्से से ना सिर्फ जीत छीनी है बल्कि इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी लगभग पूरा तरह से तोड़ दिया है।

रोमांचक रहा मुकाबला

वही मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। दिलीप ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली। वहीं मुकेश चौधरी ने 3 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाकर जीत अपने नाम की। एम एस धोनी ने मात्र 13 गेंदों पर 28 रन बनाए। वह नॉट आउट रहे।

Exit mobile version