Maalik Movie: पुलकित के निर्देशन में बनी राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर स्टारर मालिक मूवी रिलीज हो गई है। आइये जानते हैं फिल्म के बारे में जरूरी बातें।
Maalik Movie के निर्माता निर्देशक
Maalik Film का निर्देशन पुलकित ने किया है। फिल्म के निर्माता कुमार तौरानी और जय शेवाकर्मणि हैं।
मालिक मूवी की स्टार कास्ट
फिल्म में मुख्य भूमिका राजकुमार राव निभा रहे हैं। जो एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव इस फिल्म के जरिए पहली बार खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। अगर उनका ये रोल दर्शकों को पसंद आया तो ये उनके लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। वह राजकुमार राव के आपोजिट रोल कर रही हैं।
मालिक फिल्म की कहानी
यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है। जिसकी कहानी 1988 के इलाहबाद ( वर्तमान में प्रयागराज) से शुरू होती है। फिल्म के टेलर में राजकुमार राव को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है। जो अपने हक की रोटी छीनने की बात करते हैं और बंदूक के दम पर मालिक बनने की कोशिश करते हैं। फिल्म में एक डायलॉग ‘मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं ” दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
मालिक का बजट
राजकुमार राव और मानुषी की फिल्म मालिक के बजट की आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। वैसे उनकी श्रद्धा कपूर के साथ “स्त्री 2” का बजट 60 करोड़ था। उनकी विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म का बजट 40 करोड़ था। इस हिसाब से फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपए के करीब हो सकता है।
मालिक फिल्म रिलीज
राजकुमार राव की मालिक फिल्म आज शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले यह 20 जून को रिलीज होनी थी लेकिन मेकर्स ने इसे 11 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर दिखाने का फैसला लिया।
मालिक फिल्म की पहले दिन की कमाई
कई ट्रेड एनालिस्ट के अनुसर Maalik Movie पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 से 5.75 करोड़ रुपए कमा सकती है।

