4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

प्रियंका चोपड़ा को माधुरी दीक्षित ने फोटो शेयर कर खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना 39 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। देसी गर्ल के बर्थडे पर माधुरी दीक्षित ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज 39 वर्ष की हो गई है। उनका जन्म तत्कालीन बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। उनके माता-पिता आर्मी मेडिकल सर्विस कोर्स में डॉक्टर के पद पर तैनात रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई देश के विभिन्न शहरों में की। क्योंकि उनके माता-पिता आर्मी में थे। यही वजह थी कि उनके पिता की तैनाती अलग-अलग शहरों में होती थी और प्रियंका चोपड़ा को भी माता-पिता के साथ रहकर अपने अलग-अलग स्कूल बदलने पड़ते थे।

उनके पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में निधन हो गया था। जबकि मां मधु चोपड़ा भारत में तो कभी प्रियंका चोपड़ा के पास अमेरिका में रहती है। इन सबसे इतर प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर फ्रेंड से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक उनको जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित ने प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश किया है।

धक धक गर्ल से के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित नेने ने एक ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की बधाई दी है। माधुरी दीक्षित ने प्रियंका चोपड़ा और खुद की एक फोटो को ट्विटर पर साझा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। जिसके साथ उन्होंने बहुत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा।

https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1416630856957927431

माधुरी दीक्षित ने लिखा,” मेरी प्यारी प्रियंका चोपड़ा जन्मदिन मुबारक हो। मुझे आपको और ताकत के साथ बढ़ते हुए देख कर बहुत खुशी होती है। आपके भविष्य के सभी प्रयासों की शुभकामनाओं की चाहत करती हूं। ढेर सारा प्यार।” माधुरी दीक्षित ने प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए तीन तरह की इमोजी भी अपने ट्वीट में डाली है जिसमें पार्टी करने वाला चेहरा, मुस्कुराता हुआ चेहरा और गले लगाने वाली इमोजी है ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *