Madhuri Dixit Mother: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी माँ की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावुक हो गई। एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कहा…
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Mother) की माँ स्नेहलता दीक्षित का 2 साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। बता दे कि माधुरी अपनी माँ के बेहद करीब थी। ऐसे में अपनी माँ की मौत से उन्हें बड़ा झटका लग था। वहीं आज माधुरी की माँ की दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर एक्ट्रेस एक बार फिर उन्हें याद कर काफी भावुक हो गई।
दरअसल कुछ समय पहले ही माधुरी दीक्षित ने अपनी माँ संग कंई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में उनकी माँ की फोटो पर हार लटका नजर आ रह है। दूसरी तस्वीर किसी समारोह के दौरान की नजर आती है। इस फोटो में दोनों माँ बेटी अपनी सीट पर बैठी नजर आ रहे है,वहीं बैकग्राउंड में अन्य लोगों को भी देखा जा सकता है। तीसरी तस्वीर में भी दोनों को साथ में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वे आज भी अपनी माँ को काफी याद करती है।
माधुरी ने लिखा, “आपको गए हुए दो साल हो गए और एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब मैंने आपको याद न किया हो। आपका प्यार, आपकी बुद्धिमता और आपकी उपस्थिति हर पल महसुस होती है। आप हमेशा मेरी दिल में रहोगी, माँ।”
माधुरी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने इस पोस्ट पर हाथ जोड़ने वाला और एक हार्ट इमोजी ड्राप किया है। शिल्पा शेट्टी ने भी कंई सारे हाथ जोड़ने वाले इमोजी ड्राप करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे है।
Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों… Read More
Indian Chinese clash: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारतीय सेना और चीनी PLA के बीच… Read More
Malaika Fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' का का नया प्रोमो… Read More
France beat Morocco : फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0… Read More
Delhi Acid Attack Case : जब एक लड़की पर एसिड फेंका जाता है तो उसकी… Read More
Pathan Shah:शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ( Pathan ) के रिलीज से… Read More