माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के बर्थडे पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

माधुरी दीक्षित ने पति श्रीराम नेने के बर्थडे पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। माधुरी अक्सर अपने डांस वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करती रहती है जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने पति श्रीराम नेने को बर्थडे विश करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है।

माधुरी ने पति श्रीराम नेने को किया बर्थडे विश

दरअसल श्रीराम नेने आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। ऐसी में माधुरी दीक्षित ने अपने पति को बर्थडे विश करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। माधुरी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनकी और उनके पति श्रीराम नेने की कंई खूबसूरत तस्वीरें देखी जा सकती है। एक तस्वीर में माधुरी अपने पति को किस करते हुए नजर आ रही है। जबकि एक अन्य में दोनों सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे है।

इस वीडियो को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा, “मेरे सोलमेट और बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन की बधाई। मैं आपकी सभी खुशियों और प्यार की कामना करती हूँ। यहां से कंई और बर्थडे व एडवेंचर एक साथ। आप वास्तव में मेरे पंखों को उड़ान देने वाली हवा हो।”

करिश्मा कपूर ने किया ये कमेटं

माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर श्रीराम नेने ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्राप किए है। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कमेंट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डॉ नेने।’ वहीं फैंस भी कमेंट सेक्शन में डॉ श्रीराम नेने को बर्थडे विश करते हुए नजर आए।

बता दे कि माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ श्रीराम नेने के साथ शादी की थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की 23वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। माधुरी और नेने के दो बेटे है जिनका नाम अरिन और रयान है। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली फोटोज शेयर करती रहती है।

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

16 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

16 घंटे ago