4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Marriage: ये हैं विवाहेत्तर अवैध संबंध बनाने के मुख्य कारण, शादीशुदा लोग जरूर पढ़ें

Marriage Tips: शादी के दौरान सात फेरे लेते समय 7 जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाले कई जोड़े विवाहेतर संबंध बनाने लगते हैं। आजकल ये आम हो गया है। अवैध रिश्तों की वजह के कई घर टूट चुके हैं।

Marriage के लिए जरूरी बातें

दंपति का रिश्ता प्यार विश्वास और सम्मान की नींव पर टिका होता है। इसके अलावा कई अन्य कारण भी हैं, जो पति पत्नी के रिश्तों को मधुर बनाकर रखते हैं। जिनमें से प्रमुख कारण एक दूसरे को समय देना है। लेकिन आज के समाज में एक ऐसा वायरस जन्म ले गया है जो आम हो हो गया है।

आज के दौर में विवाहेतर संबंध बनाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शादीशुदा (Marriage) पुरुष हो या स्त्री, दोनों कई कारणों की वजह से शादी (Marriage) के बाद दूसरे पुरुष या महिलाओं के प्यार में पड़ जाते हैं। जिसके बाद शुरू होता है एक दूसरे को धोखा देना।

अगर दंपति समझदारी से साथ चलें तो कभी ऐसी नौबत नहीं आएगी। आज हम आपको, शादी के बाद पुरुषों और महिलाओं के किसी तीसरे के प्यार में पड़ने के मुख्य कारण बताने जा रहे हैं।

Marriage के बाद एक दूसरे को समय न देना

शादीशुदा जोड़ों को रिश्तों को मजबूत बनाये रखने के लिए एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने की स्थिति में घर उजड़ सकता है। दंपति में से कोई भी एक या फिर दोनों अगर नौकरी या अन्य कोई काम करते हैं तो ऐसे में दोनों के बीच समय का तालमेल बिठाना एक खास चुनौती बन जाता है।

समय की कमी के कारण दंपति में से कोई एक या फिर दोनों दूसरा विकल्प तलाशने लगते हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि दोनों में से कोई एक किसी अन्य की तरफ आकर्षित होगा

Marriage के बाद छोटे बड़े झगड़े

एक ही छत के नीचे रहने वाले पति पत्नी के बीच छोटे मोटे झगड़े होते रहते हैं। ऐसे समय में दोनों में से किसी एक को शांत हो जाना चाहिए ताकि घर में तनाव न बढ़े और आपसी रिश्तों में खटास न आए। ये वजह भी दंपति को किसी अन्य की तरफ आकर्षित करने लगती है।

शारीरिक जरूरतें पूरा न होना

दंपति को प्यार सम्मान और विश्वास बनाए रखने के अलावा एक दूसरे की शारीरिक जरूरत पर भी ध्यान देना चाहिए। शारीरिक संतुष्टि न मिलने के कारण दंपति में से कोई एक या दोनों दूसरा विकल्प तलाशने लगते हैं। यही वजह है कि पुरुष या महिला किसी दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।

आर्थिक जरूरतें

आज के दौर में नौकरियां कम हैं। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे में अगर आपके के पास आजीविका का कोई साधन नहीं है तो शादी के बाद ये एक बड़ी समस्या बन सकती है। शादी के बाद पत्नी की जरुतों को पूरा करने की जिम्मेदारी पति की होती है। क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी अन्य पुरुष का सहारा ढूंढने लगती हैं।

AR Rahman और Saira Banu का हुआ तलाक, जानें वजह

इस सबके अलावा और भी कई अन्य कारण हो सकते हैं जब शादीशुदा पुरुष या महिला किसी तीसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *