Site icon www.4Pillar.news

मलाइका अरोड़ा और हरनाज संधू की ‘चल छैंया’ गाने पर हुई डांस की टक्कर, फैंस ने इस सुंदरी को बताया बेस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में हरनाज संधू और मलाइका शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के डांस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में हरनाज संधू और मलाइका शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के डांस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

गुरुवार के दिन मायानगरी मुंबई में कई अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का जमावड़ा देखने को मिला। इसी आयोजन में मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शिरकत की। समारोह का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका अरोड़ा और हरनाज कौर संधू शाहरुख़ खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘चल छैंया छैंया ‘ गाने पर डांस परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं।

मानव मंगलानी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और मलाइका अरोड़ा अपने डांस स्टेप्स दिखाती हुई नजर आई।  वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा हरनाज को डांस स्टेप्स सिखाती हुई नजर आ रही है। बैकग्राउंड में चल छैंया छैंया ‘ सॉन्ग बज रहा होता है और दोनों सुंदरियां इस गाने पर डांस का लुत्फ़ लेती नजर आ रही हैं। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा दर्शकों और फैंस का डदिल जीतती हुई नजर आ रही है। हालांकि काफी यूजर हरनाज की भी तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सिल्वर कलर के गाउन में हरनाज संधू किसी परी से कम नहीं लग रही है। वहीँ ब्लैक कलर के गाउन में मलाइका भी कहर ढाती हुई नजर आ रही है। दोनों के डांस पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Exit mobile version