Site icon 4PILLAR.NEWS

मलाइका अरोड़ा करने जा रही है अर्जुन कपूर संग शादी

Malaika Marry: मलाइका अरोड़ा करने जा रही है अर्जुन कपूर संग शादी

Malaika Marry: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद जहां सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे है, वहीं फैंस उनसे पूछ रहे है कि क्या वे अर्जुन कपूर संग शादी करने जा रही है।

Malaika Marry: मलाइका अरोड़ा करने जा रही है अर्जुन कपूर संग शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते है और सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते है। हालाँकि जब भी दोनों से शादी को लेकर सवाल किया जाता है दोनों अक्सर खामोश ही रहते है। लेकिन मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। एक्ट्रेस का पोस्ट देख फैंस कयास लगा रहे है कि क्या वे जल्द ही शादी करने वाली है ?

मलाइका ने शेयर किया ये पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे शर्माते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, ‘I Said YES (मैंने हाँ कह दिया )’

कन्फ्यूज हुए फैंस

मलाइका अरोड़ा के ये पोस्ट देख फैंस कन्फ्यूज हो रहे है। इस पोस्ट को देख फैंस कयास लगा रहे है कि क्या मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हाँ कह दी है, या ये कोई प्रमोशनल स्ट्रैटजी है।

एक्ट्रेस ने शर्माते हुए कहा- ‘मैंने हाँ कह दिया’

इस पोस्ट पर जहां ज्यादातर फैंस कमेंट कर मलाइका को  बधाई दे रहे है, वहीं कुछ फैंस उनसे सवाल करते हुए नजर आ रहे है।

सेलेब्स ने दी बधाइयाँ

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाइयां दी है। शमिता शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ अभिनेता करण टक्कर ने लिखा, ‘वाह वाह वाह।’ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

बता दे मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी लेकिन शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से मलाइका का एक बेटा अरहान भी है। गौरतलब है कि मलाइका और अर्जुन कंई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने पहले तो अपने रिश्ते को बहुत छिपाने की कोशिश की लेकिन बाद में दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।

Exit mobile version