Site icon www.4Pillar.news

बेटे अरहान के लिए फिर साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान, देखिए वीडियो 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अब ऑफिशियल तौर पर साथ ना हो पर दोनों अपने बेटे अरहान के लिए हमेशा साथ खड़े नजर आते है। 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान भले ही अब ऑफिशियल तौर पर साथ ना हो, लेकिन दोनों अपने बेटे अरहान के लिए हमेशा साथ खड़े नजर आते है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके एक्स हसबैंड अरबाज़ खान एक बार फिर अपने बेटे अरहान के लिए साथ नजर आए। वैसे तो मलाइका और अरबाज अब ऑफिशियल तौर पर साथ नहीं है पर दोनों अपने बेटे के लिए हमेशा साथ खड़े नजर आते है।

साथ नजर आए मलाइका और अरबाज

दरअसल हाल ही में पैपराजी वायरल भयनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान और उनके बेटे अरहान साथ नजर आ रहे है। मलाइका और अरबाज अपने बेटे अरहान को एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए साथ नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अरहान पहले अपनी माँ मलाइका को गले लगाते है। इसके बाद वे अपने पिता अरबाज खान से गले मिलते है। इतना ही नहीं अरहान अपने पेट डॉग को भी सहलाते हुए नजर आए।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान को अपने बेटे के लिए यूं साथ खड़े देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इनको यूं साथ देख अच्छा लगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘को-पैरेंटिंग’ इसके साथ ही हार्ट इमोजी भी लगाया है।

विदेश में पढ़ाई कर रहे है अरहान

बता दे कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान अमेरिका में पढ़ाई कर रहे है। वेकेशन के समय पर वे भारत आते रहते है। अरहान जब भी वापिस जाते है उनकी माँ मलाइका और और पिता अरबाज खान उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट आते है।

Exit mobile version