Site icon 4PILLAR.NEWS

मलाइका अरोड़ा ने माँ के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें, कहा- ‘मेरी मोम्सी…’

Malaika Arora Mother Birthday: मलाइका ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Malaika Arora Mother Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अपनी माँ के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश  है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी फैमिली फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। वहीं आज मलाइका की माँ जॉयसी अरोड़ा (Malaika Arora Mother Birthday) का बर्थडे है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

Malaika Arora Mother Birthday

मलाइका ने अपनी माँ के बर्थडे पर कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की है। पहली तस्वीर काफी पुरानी है। इस तस्वीर में मलाइका और अमृता को अपनी माँ के साथ पोज देते देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस की माँ उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में उन्हें अपनी गर्ल गैंग के साथ देखा जा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने अपनी माँ के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी मोम्सी। लव यू।”

यह भी देखें: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में किया किलर डांस, ‘चल छैयां-छैयां’ गाने पर खूब थिरकी एक्ट्रेस, देखें वीडियो 

सेलेब्स ने भी किया मलाइका की माँ को बर्थडे विश

मलाइका के इस पोस्ट पर ढेरों सेलेब्स ने कमेंट कर उनकी माँ को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। फराह खान ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जॉयसी।’ सीमा सजदेह ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे। लव यू।’ सोफिया चौधरी ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे जॉयसी आंटी। आपको बड़ा सा हग।’ चंकी पांडे ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे।’ संजय कपूर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे जॉयसी अरोड़ा।’ इसके अलावा भी डियाना पांडे और सिकंदर खैर सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

यह भी पढ़े: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- ‘पछतावे का दर्द …’

Exit mobile version