Manoj Kumar Funeral: पंचतत्वों में विलीन हुए मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक अंतिम विदाई देने पहुंचा पूरा बॉलीवुड 

Manoj Kumar Funeral: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में अमिताभ-धर्मेंद्र सहित बॉलीवुड की कंई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई।

भारत कुमार के नाम से मशहूर और अपने देशप्रेम के लिए पहचाने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। कल 4 अप्रैल को 87 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वहीं आज सुबह पुरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई (Manoj Kumar Funeral) दी गई। मनोज के अंतिम दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रेम चोपड़ा, धर्मेंद्र, अरबाज खान, अनु मलिक, सलीम खान और राजपाल यादव सहित कंई सितारे पहुंचे थे।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ Manoj Kumar Funeral

बता दे कि मनोज कुमार एक एक्टर होने के साथ-साथ एक सच्चे देशभक्त भी थे। उनकी  लगभग हर एक फिल्म में देश के लिए प्रेम झलकता है। ऐसे में आज उन्हें  पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

रोते-बिलखते शशि ने दी पति को अंतिम विदाई

वहीं मनोज कुमार को अंतिम विदाई देते हुए उनकी पत्नी शशि गोस्वामी काफी भावुक हो गई। जब उन्हें मनोज की अर्थी के पास ले जाया गया तो वे फूट-फूटकर रोने लगी।

यह भी देखें: Manoj Kumar Death: दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर भावुक हुए बॉलीवुड सेलेब्स, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक ने जताया शोक 

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ पूरा बॉलीवुड

मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने लगभग पूरा बॉलीवुड पंहुचा था। अमिताभ, अभिषेक, सलीम खान, अरबाज खान, धर्मेद्र और राजपाल यादव सहित कंई सितारों को उनके अंतिम दर्शन के लिए जाते देखा गया।

यह भी जरूर देखें : अमिताभ बच्चन ने विक्रम गोखले और तबस्सुम के निधन पर जताया दुख, कहा- ‘दोस्त और सहकर्मी हमे दिन-ब-दिन छोड़कर चले जाते है…’

यह भी जरूर देखें: प्रियंका चोपड़ा ने पिता अशोक चोपड़ा के बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top