Site icon www.4Pillar.news

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने जवान फेम रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल रश्मिका डीपफेक वीडियो का शिकार हुई थी। ऐक्ट्रेस ने इसकी शिकायत साइबर सेल को की थी।

दरअसल ये वीडियो भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक जारा पटेल की बॉडी पर रस्मिका मंधाना का चेहरा लगा कर बनाया गया था।

डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद रशमिका मंडाना हैरान हो गई थी। उन्होंने इसकी निंदा करते हुए टेक्नोलोजी का गलत इस्तेमाल बताया था।Rashmika Mandhana के डीपफेक विडियो की बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी निंदा करते करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने भारतीय दंड संहिता की धारा 465, 469और सूचना एवम प्रौद्योगिकी की धारा 66 सी और 66ई के तहत मामला दर्ज किया था।

मंधाना को अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज से राष्ट्रीय लेवल पर पहचान मिली थी। उन्होंने गुडबॉय फिल्म के जरिए बॉलिवुड में डेब्यू किया था। साउथ इंडियन अभिनेत्री ने शाहरुख खान की जवान फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

अब दिल्ली पुलिस ने ऐक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो बनाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



Exit mobile version